गोड्डा

दस बजे दस मिनट पूर्वजों के नाम” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : देश के स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदो के वंशज व परिजनों द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को प्रस्तावित देशव्यापी कार्यक्रम “दस बजे दस मिनट अपने पूर्वजों के नाम” के तहत रविवार को नियत समय पर स्थानीय शहीद स्तम्भ परिसर में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उक्त आशय की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक, अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद् के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जमनी पहाड़पुर के स्वतंत्रता सेनानी स्व० छेदी प्रसाद झा के पुत्र दिवाकांत झा ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी नंद किशोर मांझी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शामिल अंग क्षेत्र के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी पंडित रणजीत झा के तृतीय पुत्र सह लोक मंच सचिव सर्वजीत झा “अंतेवासी”, पंचम पुत्र व विभिन्न खेल संघ सचिव सुरजीत झा, पौत्री नुपूर नंदिनी एवं स्वजन मनोज कुमार पप्पु, नंदकिशोर मांझी जी के पुत्र ओमप्रकाश मांझी, ग्राम मल्हारा के स्वतंत्रता सेनानी स्व० धनेश्वर पंडित के पुत्र संतोष पंडित के अलावा गांधी ग्राम के छोटू कुमार ने राष्ट्रपिता बापू एवं लोकनायक जय प्रकाश नारायण जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि के पश्चात स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के सम्मान में जयकारे लगाकर अपने पूर्वजों के साथ- साथ देश की आजादी में शामिल सभी संग्रामियों के प्रति श्रद्धाभाव एवं आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का समापन परंपरानुसार राष्ट्रगान से हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button