
भक्तों ने सुनी पूतना वध से मथुरा गमन तक की कथा
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : तहसील फरीदपुर के नगर क्षेत्र में मोहल्ला परा सांई बाबा मंदिर पर चल रही सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन का आयोजन हुआ। कथा व्यास पंडित दीपक शंखधार जी महाराज ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का विस्तृत वर्णन किया। कथा में श्री कृष्ण जन्म के बाद की लीलाओं का वर्णन किया गया। इसमें पूतना वध,यशोदा मां के साथ बालपन की शरारतें और माखन चोरी के प्रसंग शामिल थे। कथा व्यास ने भगवान के गो प्रेम और कालिया नाग मर्दन की कथा भी सुनाई। कथा में कंस के आमंत्रण पर श्री कृष्ण का बड़े भाई बलराम के साथ मथुरा प्रस्थान का वर्णन भी किया गया।कथा व्यास ने कलयुग की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि इस युग में हरि नाम का स्मरण ही जीव के कल्याण के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा विचार, वैराग्य और ज्ञान का मार्ग दिखाती है। सत्ययुग,त्रेता और द्वापर की तुलना में कलयुग में कठिन तपस्या या यज्ञ की आवश्यकता नहीं है।
कार्यक्रम में कथा आयोजक सिपट्टर लाल पाण्डेय ने कथा विश्राम के बाद मुख्य यजमान ने अपनी पत्नी चमेली देवी से व्यासपीठ की आरती उतारी। और प्रसाद वितरण किया इस मौके पर श्रीमती रुचि पांडेय,श्रीमती निधि पांडेय,सोनी पांडेय,दीपा मिश्रा,सरिता शर्मा, ममता शर्मा,सुधीर शर्मा,सौरभ पाण्डेय,गौरव पाण्डेय,ऋषि पाण्डेय, अमन पाण्डेय,सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं भागवत प्रेमी मौजूद रहे। कथा आयोजक पंडित सिपट्टर लाल पांडेय ने सभी भागवत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है। और भागवत कथा का आनंद प्राप्त करने का आग्रह किया है।




