
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यूएफबीयू के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान उन्होंने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग की।बैंक कर्मचारियों ने कहा कि लगातार बढ़ते काम का दबाव, डिजिटल ट्रांजैक्शन और ग्राहकों की बढ़ती अपेक्षाओं के बीच बैंककर्मियों को बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस मिलना बेहद जरूरी है।हफ्ते में दो दिन की छुट्टी मिलने से कर्मचारियों का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होगा,जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा।देश के कई सरकारी और निजी सेक्टर पहले ही5दिवसीय कार्य सप्ताह अपना चुके हैं,ऐसे में बैंकिंग सेक्टर में भी इसे लागू करना समय की मांग है।प्रदर्शन में एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन के तरफ से हरिनंदन साह,राजेश कुमार,शेखर टुडु,बिपुल कुमार, देवनंदन प्रसाद,अवधेश झा,गणेश मुर्मू,संजीव कुमार,श्रवण कुमार,विक्की कुमार,विनय कुमार एवं अन्य शामिल हुए।वही हरिनंदन शाह ने बताया कि बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई और पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग की।उन्होंने कहा कि इससे न केवल कर्मचारियों का स्वास्थ्य बेहतर होगा,बल्कि ग्राहकों को भी बेहतर सेवा मिलेगी।



