भोपाल

MP पुलिस में कॉन्स्टेबल के बाद अब इन पदों पर भी होगी ट्रांसजेंडरों की भर्ती

22 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

30 अक्टूबर से कांस्टेबल की भर्ती की परीक्षा होगी या नहीं अभ्यर्थियों मे असमंजस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भोपाल : मप्र पुलिस में आरक्षकों के बाद अब उप निरीक्षक, सूबेदार, सूबेदार स्टेनोग्राफर और सहायक उप निरीक्षक अनुसचिवीय के पदों पर भी ट्रांसजेंडरों की भर्ती का प्रविधान किया गया है। इनकी भर्ती प्रक्रिया चल रही है, इसलिए आवेदन की तारीख बढ़ाने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश सरकार के पूर्व के नियमों के अनुसार इन्हें ओबीसी श्रेणी में रखा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट की व्यवस्था के बाद प्रदेश सरकार ने नियमों में बदलाव किया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा व्यवस्था देने के बाद मप्र सरकार ने वर्ष 2021 में सभी विभागों में ट्रांसजेंडरों की भर्ती के संबंध में अधिसूचना जारी की थी, लेकिन पुलिस में इनकी भर्ती नहीं हो रही थी। सुरक्षा से जुड़े विषय का हवाला देकर गृह विभाग भर्ती से बचता रहा, जबकि इसी दौरान दो बार में क्रमशः 6000 और 7500 आरक्षकों की भर्ती हो चुकी है। ओबीसी के लिए आरक्षित पदों में भी इन्हें मौका दिया गया। अभी पुलिस आरक्षकों के 7500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, पर आवेदन की आखिरी तारीख बीत जाने के कारण इसे बढाकर 22 अक्टूबर किया गया है। आवेदन की तारीख बढ़ने से अब अभ्यर्थियों में असमंजस है कि कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा 30 अक्टूबर को होगी या नहीं हालांकि एमपीईएसबी ने परीक्षा तिथि बढ़ाने को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नही की गई है  उप निरीक्षक और सूबेदार के 500 पद और सहायक उप निरीक्षक अनुसचिवीय एवं सूबेदार स्टेनाग्राफर के 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, इसलिए आवेदन की तारीख नहीं बढ़ाई गई है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में इन्हें चिकित्सा प्रमाण के अनुसार महिला या पुरुष श्रेणी में रखा जाएगा। बता दें कई राज्यों में पहले से पुलिस में ट्रांसजेंडरों की भर्ती चल रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button