भरत पुर
विशाल हरि कीर्तन दंगल में उमड़ी श्रेताओं की भीड़
हरि कीर्तन दंगल में धार्मिक एवं पौराणिक कथाए सुनकर श्रोता हुए मन्त्रमुग्ध

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने की दिशा में भरतपुर जिले की वैर- भुसावर विधान सभा क्षेत्र के हिण्डोन सड़क मार्ग स्थित गांव कारवान में भक्ति की एक अनूठी धरा बही। जहा 18 जून गुरुवार देर सायं 05 बजे से 20 जून शनिवार को सांय 05 बजे तक विशाल हरि कीर्तन का भव्य आयोजन किया जा गया जहां हरि कीर्तन दंगल में करीब आधा दर्जन गांवों से पधारी मंडलियों ने धार्मिक एवं पौराणिक कथाओं की प्रस्तुतियां देते हुए सामाजिक कुरूतियो को मिटाने का संदेश दिया। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। वहीं कारवान निवासी जगदीश गुर्जर, भीम सरपंच आदि ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि विशाल हरि कीर्तन के आयोजन में कीर्तन मण्डली कारवान, शेरगढ़, हथौड़ी, सीता, भगोरा, राजपुरा, की प्रसिद्ध मंडलियो ने की गरिमामयी उपस्थिति में श्रेताओं को राम हनुमान मिलाप का भाव पूर्ण वर्णन प्रस्तुत कर श्रेताओं को मन्त्रमुग्ध कर दिया तो वहीं महाभारत के अभिमन्यु चरित्र पर आधारित का का मंचन किया गया। वहीं स्थानीय एवं दुर दराज से पधारी हुई मंडलियों ने नारद मुनि के अभिमान भंग की कथा तथा भगवान विष्णु की लीलाओं का वर्णन किया गया। मंडलियों ने पौराणिक और धार्मिक कथाओं पर आधारित अपनी स्वरचित रचनाओं के माध्यम से धर्मपरायण श्रेताओं को मन्त्रमुग्ध और भाव विभोर कर दिया। वहीं कारवान के ग्रामीणों ने कहा कि विशाल हरि कीर्तन का यह आयोजन ना केवल धार्मिक चेतना का संचार किया, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक एकता को भी सुद्रढ करने का कार्य किया। और इस धार्मिक आयोजन ने समाज में आपसी मेल मिलाप, प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत किया।



