झुंझुनू

युवा नेता संदीप सैनी के जन्मदिवस पर बांडिया नाला शिव मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित 

सिंगर सुरेंद्र माली एंड पार्टी ने भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी रंगारंग प्रस्तुतियां 

युवा नेता संदीप सैनी का कार्यकर्ताओं ने किया 51 किलो के पुष्पहार से अभिनंदन
डांसर मांही शेखावाटी, अनु भीलवाड़ा और कॉमेडियन कलाकार राजेश ने कार्यक्रम में बांधा समां 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चंवरा। क्षेत्र के बांडिया नाला शिव मंदिर पर यवा नेता संदीप सैनी द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोमवार को सुबह 8:15 बजे पंडित महेश शर्मा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन मे संदीप सैनी सहित पांच जोड़ों ने पूर्णाहुति दी। इसके बाद भगवान को प्रसाद का भोग लगाया गया। दोपहर 3:15 बजे सिंगर सुरेंद्र माली एंड पार्टी पपुरना द्वारा भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। डांसर माही शेखावाटी, अनु भीलवाड़ा और कॉमेडियन कलाकार राजेश ने कार्यक्रम में समा बांधा। सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात्रि तक चला। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा युवा नेता संदीप सैनी का 51 किलो की फूल माला पहनाकर और साफा बंधवाकर पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य अभिनंदन किया गया। वही संदीप सैनी ने अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। छापोली क्षेत्र से दो बसों और पांच सात गाड़ियों के काफिले के साथ डीजे की धुन पर कार्यकर्ता नाचते गाते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। शाम 5:15 बजे उपस्थित लोगों को सवामणी प्रसाद वितरण शुरू किया गया जो देर रात्रि तक चला। शाम 7:15 बजे संदीप सैनी ने केक काटकर कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का संचालन हरफूल सैनी खंडेला द्वारा किया गया। इस दौरान पूर्व सरपंच शीशपाल छापोली, मोहनलाल पूर्व ब्लाक अध्यक्ष उदयपुरवाटी, श्रीराम पूर्व सरपंच गुहला, मंगलचंद सैनी पोंख, शीशराम खटाणा ककराना, सुरेश मीणा किशोरपुरा, गंगा सहाय सैनी ककराना, सरपंच किशोर इंद्रपुरा, गंगा सहाय सैनी ककराना, बहादुर मल, लोकेश सैनी हीरवाना, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शांता सैनी, अंजली सैनी, खेमचंद माली जयपुर, पार्षद अजय तसीड़, जगमाल सैनी दीपपुरा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विनोद भूदोली, कैलाश सैनी पोंख, ममता सैनी, अनिता सैनी सहित काफी संख्या महिला और पुरुष मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button