नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल : लैब टेक्निशियन यूनियन जिला खैरथल तिजारा का जिला स्तरीय कार्यक्रम सेटेलाइट हॉस्पिटल खैरथल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिले के समस्त चिकित्सा केन्द्रों से लैब टेक्नीशियनो ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. पूरणमल मीणा उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, एवं डा. रुपेश चौधरी अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी खैरथल तिजारा एवं अध्यक्षता लैब टेक्नीशियन यूनियन के जिला अध्यक्ष पदमचंद द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि डॉ मनोज यादव बीसीएमओ तिजारा, डॉ. सतीश यादव बीसीएमओ किशनगढ़ बास ,डा. गोविंद जी बीसीएमओ कोटकासिम, डॉ नितिन शर्मा पीएमओ सेटेलाइट हॉस्पिटल खैरथल , डॉ जितेंद्र गुप्ता मेडिकल जूरिस्ट तिजारा, , नर्सिंग यूनियन जिला अध्यक्ष अनिल यादव, मनोज चौधरी नर्सिंग प्रदेश संगठन , मयंक शर्मा जिला अध्यक्ष लैब टेक्निशियन यूनियन अलवर ने भाग लिया ।
यूनियन के जिला कार्यकारिणी विधि सहलाकार श्री वेदप्रकाश पूनिया प्रभारी मुंडावर ने बताया जिला यूनियन गठन के बाद यूनियन ने प्रथम बार जिला स्तरीय कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए जांच कार्य पर बढ़ती हुई संख्या के अनुरूप स्टाफिंग पैटर्न में परिवर्तन कर अधिक पद सृजित करने की मांग की। डॉ गोविंद बीसीएमओ कोटकासिम ने कोरोना में संवर्ग संपर्क द्वारा बेहतरीन कार्य करने पर बधाई दी , डॉ नितिन शर्मा पीएमओ किशनगढ़ बास ने निदान में जांच की महत्ता बताई, श्री पदमचंद जिला अध्यक्ष ने बताया कि निजीकरण होने पर लैब जांच की गुणवत्ता प्रभावित होगी। कार्यक्रम का संचालन नवल किशोर प्रजापति एवं महेंद्र कुमार गुप्ता तिजारा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ओम देव STA तिजारा, समुद्र सिंह सेटेलाइट हॉस्पिटल खैरथल, संतोष मीणा, रवि सैनी ,अमित यादव सूबेदार ,दिलीप गोठवाल , अपर्णा ,विशाखा, भावना योगिता, ब्लॉक अध्यक्ष धीरसिंह , अंजलि, गुरचरण सिंह, कमलसिंह , कुंवरसेन, चन्दन, यशपाल योगी, अभिषेक चितारी सहित कार्यक्रम में जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणियों से सदस्यों ने भाग लिया ।