बेतुल
बैतूल जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र पवार का गणतंत्र दिवस पर सम्मान
पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह के दौरान कलेक्टर ने दिया सम्मान पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। जिला मुख्यालय पर 26 जनवरी 2026 को आयोजित राष्ट्रीय पर्व महोत्सव गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के बैतूल जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र पवार को सम्मानित किया गया। पुलिस परेड ग्राउंड मैदान में आयोजित समारोह के दौरान माननीय कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने श्री पवार को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिले के समस्त व्यायाम निर्देशक, खेल शिक्षक, अतिथि शिक्षक खेल, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की। धर्मेंद्र पवार द्वारा खेलो एमपी, खेलो इंडिया तथा सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजनों में सक्रिय उपस्थिति और अदम्य सहयोग के चलते सभी खेल स्पर्धाएं बेहतर ढंग से समय-सीमा में संपन्न हुईं, जिससे जिला प्रशासन को उल्लेखनीय उपलब्धि मिली।
सम्मान मिलने पर नर्मदापुरम संभाग स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, नर्मदापुरम के सहायक संचालक गजेन्द्र सुराजिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुश्री वंदना रघुवंशी तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी हरदा श्री राम निवास जाट ने श्री पवार को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।



