तिलक लगाकर नव प्रवेशित बच्चों का स्वागत किया

नेशनल प्रेस टाईम्स,ब्यूरो।
रींगस,बावड़ी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धीरजपुरा में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भवानी सिंह मीणा ने विद्यालय में नव प्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही सभी स्टाफ का भी तिलक लगाकर सम्मान किया । इस दौरान शिक्षा अधिकारी द्वारा एमडीएम, स्मार्ट क्लास ,वृक्षारोपण, कक्षा स्तर ,पुस्तकालय, निशुल्क पाठ्यपुस्तक, स्वच्छता सीसीटीवी द्वारा निगरानी आदि के बारे में विद्यार्थियों में स्टाफ से संवाद किया । अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की। प्रधानाचार्य गणेश राम वर्मा ने बताया कि इस दौरान शिक्षा अधिकारी मीणा द्वारा विद्यालय परिसर में एक अशोक का पौधा लगाया गया। विद्यार्थियों को हरियालो राजस्थान के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम सभी को पौधे लगाने व उसका संरक्षण करने की शपथ दिलाई गई। संस्था प्रधान तथा विद्यालय स्टाफ द्वारा शिक्षा अधिकारी मीणा का आभार व्यक्त किया गया।






