पाकुड़
बरकियारी में सब-जज-2 संजीत चंद्रा के न्यायालय के आदेश में रहीमा को दिलाया गया दखल
Rahima was given interference in the court order of Sub-Judge-2 Sanjit Chandra in Barkiar

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में सब-जज-2 संजीत चंद्रा के न्यायालय के आदेश पर रहीमा बीबी को बरकियारी में करीब 14 बीघा जमीन पर दखल दिलाया गया। यह दखल दिहानी की कार्रवाई शुक्रवार को करीब 2:00 बजे कराई गई। इस दौरान नाजिर कामेश्वर दास, अनुसेवक रामाशंकर,अमीन, महेशपुर पुलिस मौजूद थे। यह कार्रवाई टाइटल एग्जीक्यूशन 05/20 के मामले में की गई। न्यायालय के आदेश पर की गई यह कार्रवाई जमीन के मालिकाना हक को लेकर विवादों का समाधान करने में मदद करती है। इस प्रकार की कार्रवाई से जमीन संबंधी विवादों का निपटारा होता है और संबंधित पक्षों को उनका हक मिलता है।


