अमेठी
कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक हुई संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी संग्रामपुर की मासिक बैठक हुई।जिसमें क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों की जानकारी व संगठन को मजबूत बनाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्र द्वारा सभी से निवेदन किया गया कि अगर क्षेत्र में कोई समस्या हो तो मुझे तुरंत जानकारी दें जिससे समस्या का निदान कराने लिए केंद्रीय कार्यालय गौरीगंज व सांसद तक जानकारी पहुंचाई जा सके संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ता तैयार करने के लिए बताया गया इस मौके पर सभी न्याय पंचायत अध्यक्ष ग्राम सभा अध्यक्ष ब्लाक कमेटी के लोग मौजूद रहे जिसमें बृजेन्द्र सिंह लोहा शिवेंद्र सिंह बलराम वर्मा राकेश मौर्य राजदेव कश्यप विनोद सिंह पूर्व प्रमुख जियालाल अभिषेक सिंह वीर सिंह यादव ओम प्रकाश पाण्डेय शेर बहादुर सिंह पंकज मिश्र अशोक मिश्र अजय गुप्ता राधेश्याम सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।



