अमरोहा

उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी का बयान

मस्जिद में राजनीतिक मीटिंग गलत, सपा मुसलमानों को गुमराह कर रही

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी शुक्रवार को अमरोहा पहुंचे। जहां उन्होंने हाईवे पर संभल चौराहे के पास एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की। यहां उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं द्वारा मस्जिद में की गई बैठक अनुचित है। यह धार्मिक स्थलों की मर्यादा के खिलाफ भी है। मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, “धार्मिक स्थल को राजनीतिक मंच बनाना पूरी तरह गलत है। सपा की ये हरकत आम मुसलमानों को कतई स्वीकार नहीं है।” उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा मुसलमानों को सिर्फ “राजनीतिक मोहरा” बनाकर इस्तेमाल किया है। दानिश आजाद अंसारी ने सपा के शासनकाल पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, सपा के शासनकाल में गुंडागर्दी चरम पर थी। महिलाएं असुरक्षित थीं। थाने अपराधियों के हवाले कर दिए गए थे। राज्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि अब तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलने दी जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button