झुंझुनू

भू अभिलेख निरीक्षक जगदीश प्रसाद शर्मा के सेवानिवृत्ति समारोह पर मोरिंडा धाम में हुआ आयोजन 

गाड़ियों के काफिले के लवाजमें के साथ निकाली मंगल यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चंवरा। पलटूदास अखाड़े के श्री पंचमुखी बालाजी   मंदिर पर मंगलवार को भू अभिलेख निरीक्षक पं. जगदीश प्रसाद शर्मा का सेवानिवृत्ति समारोह धूम धाम से मनाया गया। प जगदीश प्रसाद शर्मा  अपनी राजकीय सेवा पूर्ण कर 31 मार्च को रिटायर्ड हुए है। इस  उपलक्ष में उन्होंने अपने निज निवास पर स्नेह भोज का आयोजन रखा जिसमें आस पास के प्रमुख लोगों एवं  बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए है। प शर्मा  ने सुबह पंचमुखी बालाजी महाराज के पूजा अर्चना कर  ब्रह्मलीन संत बनवारी दास एवं पलटूदास महाराज की समाधियों को  धोक लगाकर आशीर्वाद लिया। प शर्मा को खुली गाड़ी मे मंगल यात्रा के लवाजमे के साथ  चौफूल्या किशोरपुरा से भैंरूनगर तक सम्मान के साथ लाया गया। इस दौरान उनका जगह जगह स्वागत सत्कार किया गया। प.शर्मा का इससे पहले सोमवार को तहसीलदार एच आर कुड़ी के कार्यालय में राजस्व विभाग के कर्मचारियों के द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। प्रमुख समाज सेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा ने कहा कि प. जगदीश प्रसाद एक  सौभाग्यशाली व्यक्ति है जिन्होंने  भारतीय सेना में भर्ती होकर देश  सेवा फिर राजस्व सेवा सत्संग सेवा ओर आध्यात्मिक सेवा का मुकाम हासिल किया है। कार्यक्रम में महाराज को समिति के अध्यक्ष एवं कमिटी की ओर से भगवत गीता एवं रामायण भेंट की गई है। वक्ताओं ने महाराज के सेवा कार्य की जमकर तारीफ की। महाराज को पंकज मीणा किशोरपुरा की  भक्त टीम के द्वारा श्री चामुंडा माता की प्रतिमा भेंट की गई। इस अवसर पर  सरपंच मोहन लाल सैनी किशोरपुरा, समाजसेवी शीशराम खटाणा, सरपंच श्रवण कुमार मीणा  नाटास, श्रवण कुमार जोशी  वैद्य,तेजपाल सैनी नेवरी, मनोहर लाल सैनी, धवल कुमार बीछवाल, धवल कुमार खटाना, संजय सोनी,हीरालाल अग्रवाल,बाबूलाल सैनी, दिनेश शर्मा,सोनू शर्मा,राजेश शर्मा, राधेश्याम कुमावत,मुकेश शर्मा, बजरंग लाल शर्मा,हरिदास महाराज, रघुनाथ दास महाराज, राजेश पटेल, राजेन्द्र फौजी, सुरेन्द्र शर्मा, घासीराम पूर्व सरपंच चंवरा,नृसिंह लाल शर्मा, राजेश खटाना,किशन कुमावत, अभिजीत सिंह, इंद्र सिंह पोंख, चौथमल शर्मा श्रीराम मीणा,विनोद मास्टर, ओमप्रकाश शर्मा,सीताराम शर्मा, ओमप्रकाश मिटावा, राधेश्याम शर्मा, पूर्व उप प्रधान मदनलाल भावरिया, भाजपा नेता हरि सिंह गोदारा सहित कई लोग मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button