गोड्डा

धान अधिप्राप्ति को लेकर जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार वाहन को किया रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिले में धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया को लेकर जिले के किसानों में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव के द्वारा प्रचाररथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिले के अधिक से अधिक किसानों को सरकारी निर्धारित व्यवस्था के तहत धान अधिप्राप्ति का लाभ मिल सके, इसके लिए जिले में वृहत रूप से प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में चिन्हित 39 धान अधिप्राप्ति केंद्रो पर धान अधिप्राप्ति की जा रही है।
इस प्रचार रथ के माध्यम  से जिले के विभिन्न प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर किसानों को धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं पंजीकरण की जानकारी किसानों को विशेष रूप से यह संदेश दिया जाएगा कि जिन किसानों का अब तक पंजीकरण नहीं हो पाया है, वे ई-उपार्जन पोर्टल पर शीघ्र अपना निबंधन करें, ताकि उन्हें धान बिक्री में किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि जिले में खरीफ विपणन मौसम 2025–26 के अंतर्गत संचालित धान अधिप्राप्ति अभियान को लेकर किसानों को प्रति क्विंटल 2450 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान एकमुश्त एवं समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अधिकृत लैंप्स / पैक्स के माध्यम से ही धान की बिक्री करें, जिससे उन्हें उचित मूल्य मिल सके और बिचौलिया हावी ना हो सके।
जिले में कुल 39 धान अधिप्राप्ति केंद्रों में 15.12.2025 से 13936.04 क्विंटल धान अब तक रिसीव किए गए हैं एवं  10082203.41 रुपया का भुगतान किया जा चुका है और बाकी रकम भुगतान प्रक्रियाधीन है। कार्यक्रम के दौरान जिला भू- अर्जन पदाधिकारी रितेश जयसवाल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश पूर्णेन्दु, नगर प्रशासक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अरविंद प्रसाद यादव सहित जिला आपूर्ति विभाग के कर्मी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button