गाजियाबाद

गाजियाबाद में मिनी नंदिनी योजना के लाभार्थियों को चयन पत्र वितरित

मुख्य विकास अधिकारी ने लाभार्थियों को उन्नत देसी नस्ल की गायों के पालन के लिए मार्गदर्शन दिया, सरकार देगी 50% अनुदान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद – जनपद में मिनी नंदिनी योजना के तहत चयनित 6 लाभार्थियों को मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनय गोपाल द्वारा चयन पत्र वितरित किए गए।
प्रदेश में पशुपालकों की स्थिति सुधारने के लिए सरकार लगातार नई योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी दिशा में नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना लाई गई है, जिसके अंतर्गत मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना भी शामिल है। इस योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को उन्नत देसी नस्लों की 10 गायें – जैसे साहिवाल, गिर और थारपारकर – प्रदेश के बाहर से लाकर पालन करना होगा। योजना का संचालन सफलतापूर्वक अगले 5 वर्षों तक किया जाना है।
इस योजना की कुल लागत 23.60 लाख रुपये है, जिसमें 50% राशि सरकार द्वारा अनुदान के रूप में प्रदान की जाएगी। वर्ष 2025 में योजना के लिए कुल 8 प्रगतिशील पशुपालकों के चयन की योजना थी। इस वर्ष 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से जांच के बाद 6 आवेदक पात्र पाए गए और उनका चयन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनय गोपाल ने लाभार्थियों से कहा कि वे सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए योजना को सफल बनाएं, ताकि गाजियाबाद का नाम प्रदेश में रोशन हो और अन्य पशुपालक भी इससे प्रेरित हों। उन्होंने यह भी कहा कि स्वदेशी नस्ल के गोवंश को प्रदेश के बाहर से लाकर पालन किया जाए।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश पाण्डेय और दीपक कुमार भी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button