बारह हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार
भरतपुर। भरतपुर खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने बारह हजार के इनामी अपराधी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। खेड़ली मोड़ थाने के सी आई राजेश कुमार कसाना ने बताया कि खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने थाने में दर्ज लूट के मामले में वांछित चल रहे बारह हजार रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी खेड़ली मोड़ थाने के गांव भेसीना निवासी 23वर्षीय सुनील कुमार पुत्र रामकिशन मीणा है ।आरोपी के खिलाफ अलवर जिले के खेड़ली थाने के गांव समूची निवासी लखन पुत्र भगवत कोली ने नौ अक्टूवर 2025 को हथियार का भय दिखाकर 70000हजार रूपये एवं बाइक को लूट का मामला दर्ज कराया था जिसमें मंगलवार को खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने गठित की टीम में शामिल थाना अधिकारी राजेश कसाना, ए एस आई जितेंद्र सिंह, हैड कांस्टेबल शिवसिंह,कांस्टेबल योगेश,हेमराज व चालक सतवीर नेआरोपी को गिरफ्तार किया है।


