अलवर
अरावली बचाओं जनजागरण अभियान सड़को पर उतरे हजारो लोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अलवर : कांग्रेस ने शनिवार को अरावली को बचाने के जनजागरण अभियान की शुरुआत कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय भंवर जितेंद्र सिंह राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा , मुख्य सचेतक रफीक खान विधायक कांति लाल मीणा, दीपचंद खैरिया ललित यादव, कांग्रेस नेता वैभव गहलोत , पूर्व मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ , कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत (अलवर) बलराम यादव (खैरथल-तिजारा) इंद्राज गुर्जर (कोटपूतली-बहरोड़) पूर्व मंत्री शकुंतला रावत पूर्व विधायक कृष्ण मुरारी गंगावत , बलजीत यादव , संजय यादव , आर्यन जुबेर कांग्रेस नेताओं और आमजन के साथ मिलकर ,अभियान के अंतर्गत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कटी घाटी पहुंचे और अरावली की पहाड़ियों पर चढ़कर हाथों में ‘अरावली बचाओ’ लिखे झंडों के साथ विरोध दर्ज कराया।
वक्ताओं ने कहा अरावली बचाओ अभियान जनता की साँसों, भविष्य और अस्तित्व से जुड़ा जनआंदोलन है। यह पहाड़ केवल पत्थरों का ढेर नहीं, बल्कि हमारी जल–वायु, पर्यावरण और जीवन रेखा हैं।
यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पहाड़ों की ऊँचाई के आधार पर अरावली पर्वत श्रृंखला की परिभाषा में बदलाव कर दिया गया है और यह नया फैसला आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर गहरा असर डाल रहा है। हम सरकार से हम पुरज़ोर मांग करते हैं कि इस परिभाषा की तत्काल पुनः समीक्षा की जाए और अरावली पर्वत श्रृंखला के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
अरावली बचाओ जन जागरण अभियान में बड़ी संख्या ने हिस्सा लिया कुछ जोशीले युवाओ तो सिर मुण्डवाकर और सिर पर सेव अरावली लिखकर पहुंचे इस मौके पर बड़ी संख्या मे प्रकृति प्रेमी,स्वैच्छिक संगठनो के लोग,महिलाए युवाओ ने भागीदारी की
युवाओ का कहना था कि अरावली को हर कीमत पर बचायेंगे, गांव गांव मे अरावली की रक्षा की जाएगी जो मंशा सरकार ने पाली है कभी पूरी नही होगी अरावली हमारा स्वाभिमान है



