गोड्डा

धान की रोपाई करते दिखे पूर्व विधायक अमित कुमार मंडल

 किसानों के बीच बना अपनापन का दृश्य

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो गोड्डा 
पथरगामा संवाददाता:- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं गोड्डा के पूर्व विधायक अमित कुमार मंडल एक बार फिर अपने अलग अंदाज़ में चर्चा का विषय बन गए हैं। इस बार उन्होंने आम किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेत में उतरकर धान की रोपाई कर सबका दिल जीत लिया।
परंपरागत किसान वेशभूषा में सिर पर पगड़ी बांधे जब अमित मंडल धान की नन्हीं पौधों को रोपते हुए खेत में नजर आए तो वहां उपस्थित किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। मिट्टी से सने पैर और हाथ, तपती धूप में किसानों के साथ पसीना बहाते मंडल का यह रूप किसानों के बीच एक गहरी अपनत्व की भावना लेकर आया।
इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को भी नजदीक से जाना और कहा कि “खेती-किसानी भारत की आत्मा है। जब तक किसान खुशहाल नहीं होंगे, तब तक देश की तरक्की अधूरी है।” उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भाजपा किसानों की हर समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
किसानों ने भी अमित मंडल के इस कार्य की जमकर सराहना की और कहा कि एक जनप्रतिनिधि जब जमीन से जुड़कर हमारे साथ खेत में उतरता है, तो वह सिर्फ नेता नहीं, हमारा परिवार लगने लगता है।
स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व विधायक के इस प्रयास को सराहा और इसे एक प्रेरणादायक कदम बताया। धान की हरियाली के बीच जनसेवा और जमीन से जुड़ाव की यह तस्वीर निश्चित रूप से समाज को एक सकारात्मक संदेश देती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button