झुंझुनू
महिला मोर्चा ने झुंझुनूं में दहेज प्रथा को खत्म करने की उठाई आवाज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। निकटवर्ती इंडाली गांव में राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन जिला सलाहकार सुमन कटेवा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि झुंझुनूं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सुभिता पूनियां ने जाट समाज की महिलाओं द्वारा आयोजित बैठक में महिलाओं को सम्बोधित करते हुए शादीयों में होने वाले फिजूलखर्ची को बंद करने के लिए अभियान चलाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में ब्लॉक सचिव विधा देवी ने शादीयों में शराबबंदी को पूर्ण रूप से बंद करने का सुझाव दिया। इस मौके पर मौजूद सभी महिलाओं ने सर्वसम्मति से गांवों में एक साथ बैठकर मिलजुलकर के सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने और गांवों में गरीब बेसहारा बेटियों को पढ़ाने का काम तत्परता से करने का फैसला लिया।



