बरेली

2027 में बनेगी बहुजन समाज पार्टी की सरकार कार्यकर्ता अभी से करें तैयारी       

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो                 
बरेली : प्रदेश की चार बार  रही मुख्यमंत्री आयरन लेडी निडर और बहुजन समाज की बहन जी का खिताब पाने वाली बहन कुमारी मायावती जी के दिशा  निर्देशानुसार सबसे निचले स्तर गांव बूथ चलो अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र आंवला बिथरी चैनपुर फरीदपुर के ग्राम पंचायतों के बूथ पर पिछड़ा वर्ग भाईचारा की बैठक की गई बैठक की अध्यक्षता सभी विधानसभा  संयोजक ने की मीटिंग के मुख्य अतिथि जिला संयोजक बीआर सागर जिला संयोजक राजेंद्र कश्यप बहुजन समाज पार्टी पिछड़ा वर्ग भाईचारा एवं जिला महासचिव डीपी मौर्य आकाश सिंह एडवोकेट आजाद सभी विधानसभा संयोजक उपस्थित रहे !
जिला संयोजक बीआर सागर ने कहा बहुजन समाज पार्टी की पूर्व की सरकार में किसी भी जाति धर्म या व्यक्ति विशेष का अपमान नहीं किया गया सभी जाति धर्म का सम्मान करते हुए  बहन कुमारी मायावती जी ने पूर्व की सरकार चलाई थी  बहन जी की सरकार को उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश की जनता आज भी याद कर रही है ! महापुरुषों का मिशन जो लंबे समय से ठंडा पड़ा हुआ था उस मिशन को आगे बढ़ाने वाले डी एस फ़ोर तथा बामसेफ के संस्थापक और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक एवं जन्मदाता बहुजन समाज को जगाने वाले  कांशीराम साहब जी के जाने के बाद मान्यवर कांशीराम साहब द्वारा बनाई गई पार्टी बीएसपी और महापुरुषों का मिशन को आगे बढाने वाली असली अंबेडकरवादी पार्टी बीएसपी को मजबूत करने के लिए दलित पिछड़ों के साथ-साथ सर्व समाज में भाईचारा पैदा करके ही मजबूत करके 2007 की तरह ही 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने काम करें हमें पूर्ण विश्वास है की 2027 में बहुजन समाज पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी ही लेकिन हम सबको अपने जिले के अपने विधानसभा क्षेत्र की सीट पर बीएसपी के विधायक बनवाकर सरकार में भागीदारी सुनिश्चित करनी है ! जिला संयोजक बीआर  सागर ने पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश  की बैठक में सभी जिन सम्मानित साथियों ने बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए ऐसे सभी सम्मानित साथियों का मैं दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए  बहुजन समाज पार्टी के एक-एक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं अपील करते हुए कहा  इस समय चुनाव आयोग द्वारा हर मतदाता का गहन परीक्षण चल रहा है इस बार बहुजन समाज पार्टी का समर्थक मतदाता  गहन प्रशिक्षण से वंचित रह गया तो लंबे समय तक अपने मतअधिकार का प्रयोग नहीं कर पायेगा बहुत मुश्किल से  बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने बहुजन समाज को अधिकार दिलवाया है इसको कभी भी भूलना नहीं चाहिए , राजेंद्र कश्यप ने कहा बहुजन समाज पार्टी दलित पिछडो समाज की असली हितैषी है इसलिए अनुसूचित जाति के साथ-साथ पिछड़ा वर्ग समाज को बहुजन समाज पार्टी को कभी भी भूलना नहीं चाहिए मैं आपको विश्वास दिलाना चाहूंगा कि बहुजन समाज पार्टी आपके हर दुख सुख की घड़ी में आपके साथ खड़ी रहेगी , बैठक में मुकेश राठौर ,मुकेश कश्यप, अमरपाल कश्यप ,नन्हे सिंह यादव ,डालचंद कश्यप, जीतराम जाटव ,राजपाल कश्यप, शेर सिंह कश्यप, राणा सिंह कश्यप, ओमपाल कश्यप, नन्हेंलाल जाटव ,धर्मवीर कश्यप ,ओमपाल कश्यप, रजनीश दिवाकर, जंग बहादुर धानुक, राजेश दिवाकर, अंकित कश्यप सचिन कुमार कश्यप, शोभरान कश्यप, बहुत बड़ी संख्या में आदि उपस्थित रहे !
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button