बरेली

सरदार पटेल की जयंती पर रालोद ने किया नमन, विचार गोष्ठी का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय लोक दल बरेली के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व, राष्ट्र के प्रति योगदान तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर विचार व्यक्त किए गए।
कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष एडवोकेट मतलूब, प्रदेश सचिव सर्वेश पाठक, जिला महासचिव शहादत हुसैन, जिला कोषाध्यक्ष ओमपाल, राजवीर उपाध्याय, शाकिर मंसूरी, नईम, मोहम्मद हाशम सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button