सड़क हादसे में युवक की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज, बाइक चालक पर लापरवाही का आरोप
Intensive vehicle inspection drive conducted late at night in Pakur; ₹2.34 lakh in fines collected from 22 vehicles.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
महेशपुर (पाकुड़)। महेशपुर थाना क्षेत्र के काठशाला गांव के समीप 25 सितंबर को हुए सड़क हादसे में ताजिबुल शेख (35) की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक की पत्नी हासुनी बीबी के आवेदन पर 30 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया। आवेदन के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने के कारण दो मोटरसाइकिलों में टक्कर हो गई थी। हादसे में ताजिबुल शेख और इब्राहिम शेख गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए रामपुरहाट ले जाने के दौरान चिकित्सकों ने ताजिबुल को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने बाइक चालक तमाल शेख पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कांड संख्या 180/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 106(1) एवं 122(ए) में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



