बरेली

उत्तराखंड की मंत्री के रिश्तेदारों समेत सात पर गैंगस्टर की रिपोर्ट

जोगी नवादा गोलीकांड में हैं आरोपी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में बीते साल दिसंबर में महिला वकील के पति पर हमले व फायरिंग के आरोपियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जेल भेजे गए सात आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें से कुछ लोग स्थानीय भाजपा नेता के भतीजे और उत्तराखंड की एक मंत्री के रिश्तेदार हैं।
आठ दिसंबर 2024 को बारादरी थाना क्षेत्र की जोगी नवादा चावल मंडी में महिला वकील रीना सिंह के पति लखन राठौर पर फायरिंग की गई थी। हमलावरों ने लखन को बचाने आए उनके भाइयों पर भी हमला किया था। इसमें लखन राठौर और उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लखन की पत्नी रीना सिंह की ओर से 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद से पुलिस इनकी गिरफ्तारी में जुटी थी। अधिकांश आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है, जबकि कुछ आरोपी अभी फरार हैं। वहीं जेल भेजे गए आरोपी संतोष साहू, टिंकू राठौर, लालू पटेल, रजत, आकाश, अभिषेक व शिवम के खिलाफ बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने गैंगस्टर एक्ट  की रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें से कुछ आरोपी उत्तराखंड की मंत्री के रिश्तेदार हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button