अमरोहा

घर में कई घंटे रहा नाग परिजन दहशत में। 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में एक काला नाग देखा गया है। नाग कई घंटे से घर के एक कमरे में बैठा हुआ है। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई है। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कालका वाली डगरोली में गांव निवासी सोमपाल सिंह अपने परिवार के साथ कोलकाता, पश्चिम बंगाल में रहते हैं। उनके घर पर उनकी भतीजे की बहू कुसुम रहती हैं। सोमवार को कुसुम ने घर के कमरे में बनी स्लैब पर एक काला नाग बैठा देखा। नाग के घर में होने की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। नाग पिछले लगभग पांच घंटे से उसी स्थान पर मौजूद है।ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। वन रेंजर नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिल गई है। सांप को पकड़ने के लिए एक टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है और इसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button