
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के करमाटांड़-मदनकट्टा मुख्य मार्ग पर शकलपुर- शहरजोरी के समीप बुधवार देर रात ढाई बजे मवेशियों से लदी जे एच 15 जी 1899 बोलेरो पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन बैलों की भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांकुडीह पंचायत के चिरुडीह निवासी 35 वर्षीय अशरफ अंसारी और 40 वर्षीय रफीक अंसारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार
बताया गया कि घटना रात करीब 2:30 बजे की है। पुलिस गश्ती दल को देख बोलोरो गाड़ी में गाय बैल सवार लोगों के द्वारा भागने का प्रयास किया गया इसी क्रम में घुमावदार टर्निंग के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना थाना प्रभारी अलकनाथ चौबे को दी गई दलबल के साथ मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि शहरजोरी के पास बोलेरो (जेएच-15जी-1899) पलट गई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, वाहन एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर कच्ची मिट्टी में फिसल गया और पलट गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो वाहन में सवार दोनों लोगों की मौत हो चुकी थी। बोलेरो में पांच मवेशी लदे थे, जिनमें तीन बैलों की मौत हो गई। पुलिस और स्थानी लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बोलेरो वाहन से बाहर निकाला बताया गया की पांचो मवेशियों को बड़ी ही दर्दनाक स्थिति में बांधकर रखा गया था।
थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे ने बताया कि जांच में पता चला कि बिंदापाथर थाना क्षेत्र के गेडिया गांव निवासी निमाई महतो और पांचू महतो के दो-दो बैल चोरी हुए थे। पुलिस ने बरामद चार बैलों की पहचान संबंधित ग्रामीणों द्वारा किए जाने की बात कही है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि उनके बैल की चौरी हुईं हैं और यह वहीं बैल है। बोलेरो में एक अन्य गाय भी मिली, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में दोनों मृतकों के मवेशी चोरी कर ले जाने की बात सामने आई है। मामले की जांच जारी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।




