एस.के.एम. इंटर कॉलेज सिलेमपुर एवं झामुमो प्रखंड कार्यालय में विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने किया ध्वजारोहण
MLA Prof. Stephen Marandi hoisted the flag at SKM Inter College, Silempur and the JMM block office.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
महेशपुर, पाकुड़। भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय प्रो. स्टीफन मरांडी ने एस.के.एम. इंटर कॉलेज सिलेमपुर एवं झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में विधिवत रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह एस.के.एम. इंटर कॉलेज सिलेमपुर से हुई, जहां विधायक ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके पश्चात उन्होंने शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित स्थानीय नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके बाद विधायक झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर “जय हिंद” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा परिसर देशभक्ति के वातावरण में गूंज उठा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि संविधान का सम्मान और उसका पालन ही सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने कहा कि संविधान देश की आत्मा है, जो प्रत्येक नागरिक को समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, जिला सह सचिव लाल मुहम्मद अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रूहुल अमीन, जिप सदस्य सामसुन मुर्मू, प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, मईनुद्दीन अंसारी, इकबाल हुसैन उर्फ मिल्टन, अल्तमस हेंब्रम, प्रखंड कोषाध्यक्ष सुनील कुमार साह, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, सैकड़ों कार्यकर्ता, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



