रामपुर शाहबाद
सपा कार्यकर्ता के घर मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। शाहबाद के सराय इमाम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा कार्यकर्ता आकाश यादव के आवास पर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की तथा मिठाई वितरित की।कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी आंबेडकर वाहिनी आकाश यादव ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी लगातार जनता के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है। कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर रोहित सागर, अमिल पठान, जुनेद, पाशा, शाहरुख, श्याम बाबू, सुरजीत, सचिन, मनु पंडित और आजम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

