गोड्डा

मछिया सिमरडा पंचायत में विधिक सेवा आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दीपक कुमार के निर्देश के आलोक में सदर प्रखंड के मछिया सिमरडा पंचायत में विधिक सेवा आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डालसा के अधिकार मित्र इंतेखाब आलम ने ग्रामीणों को कानूनी व सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। डालसा टीम ने गंदी बस्ती या सड़क पर रहने वाले बच्चों को नशे की लत छुड़ाने को लेकर झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रोजेक्ट वात्सल्य पर प्रकाश डाला। नशीले पदार्थ के सेवन से कैसे बच्चे पतन की ओर जाते हैं। नशा कैसे बच्चे के विकास में बाधा बनती हैं, यह नशीले पदार्थ कैसे परिवार के सुख एवं शांति को नष्ट कर देते हैं, आदि विषयों पर विस्तृत प्रकाश डाला। प्रोजेक्ट वात्सल्य के मुख्य उद्देश्य सड़क पर रहने वाले बच्चों की मैपिंग, प्रायोजन, फोस्टर योजनाओं के साथ जुड़ाव, रीनपास में इलाज एवं काउंसिलिंग, ऐसे बच्चों का सरकारी विद्यालयों में दाखिला (सरकारी आवासीय विद्यालय में) व्यक्तिगत बाल देखभाल, योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने, ऐसे बच्चे का पुनर्वास पूरा होने तक उचित निगरानी करना शामिल है। इसके अलावा विधिक सहायता, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल अधिकार आदि पर भी प्रकाश डाला गया। वहीं, सिविल कोर्ट परिसर में चल रहे मध्यस्थता शिविर के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई। दौरान दर्जनों महिलाएं ग्रामीण आदि मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button