अखिल असम भोजपुरी परिषद, बिश्वनाथ जिला समिति का रक्षाबंधन उत्सव समारोह
समारोह में समाज से जुड़े वरिष्ठ समाजसेवी को अभिनंदन पत्र से सम्मानित

विश्वनाथ : अखिल असम भोजपुरी परिषद विश्वनाथ जिला समिति प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी विश्वनाथ चारिआलि के हिमालय विवाह भवन सभागार में आज प्रेम का पवित्र उत्सव रक्षाबंधन जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ मनाया। जिला समिति के सलाहकार सूर्य नारायण पाण्डेय तथा जिला समिति के उपाध्यक्ष विश्वनाथ महतो के संयुक्त रूप से संचालित सभा में सर्वप्रथम अध्यक्ष ,मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को मंचासीन कराया गया।जिला समिति के अध्यक्ष बलवीर राय केअध्यक्षता में आयोजित सभा में मुख्य अतिथि प्रमोद बरठाकुर, विधायक, विश्वनाथ विधानसभा क्षेत्र,विशिष्ट अतिथि डॉ० चिंतामणि शर्मा, प्राचार्य,विश्वनाथ कॉलेज,आमंत्रित अतिथि दिब्यज्योति बरुआ, कॉपीराइट, बी-न्यूज़,जावेद अहमद, उपाध्यक्ष, अखिल असम भोजपुरी परिषद ,बिक्रम दुबे सह सचिव, अखिल असम भोजपुरी परिषद,दिलीप गुजरेल, उपाध्यक्ष, अखिल असम गोरखा छात्र संघ (आगसू ),प्रभुनाथ सिंह, प्रतिष्ठित समाजसेवी,छोटेलाल महतो, पूर्व शिक्षक, ललन जयसवाल, प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता,ज़मीर अहमद, प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता ,
सत्येन्द्र नाथ तिबारी सहायक सचिव आदि को फुलाम गामोछा से सम्मानित किया गया। इस पूर्व मुख्य अतिथि विश्वनाथ विधायक प्रमोद बरठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर सभा का शुभारंभ किया। न्यूज़ लाइव के पत्रकार ज्ञान पांडे ने गणेश वंदना प्रस्तुति की। इसके बाद समारोह में विश्वनाथ जिले समाज से जुड़े प्रतिष्ठित वरिष्ठ समाजसेवी क्रमशः प्रभुनाथ सिंह ,जमीर अहमद ,ललन जयसवाल, छोटेलाल महतो आदि महानुभावों को अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया गया। विधायक प्रमोद बरठाकुर ने राखी बंधन के पौराणिक कथा पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान राखी बंधन के प्रयोजन पर मंतव्य दी। सभा में प्रभुनाथ सिंह,जमीर अहमद, दिव्यज्योति बरूआ, डॉ० चिंतामणि शर्मा,दिलीप गुजरेल आदि ने वक्तव्य रखा। तत्पश्चात् रक्षाबंधन कार्यक्रम रखा गया जिसमें उपस्थित बहनों ने अतिथियों के कलाईयों में राखी बांध मिठाई खिलाई और आशीर्वाद ली।इस मौके पर कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शाख समिति के अध्यक्ष, सचिव , सदस्य- सदस्या के साथ फहीम अहमद,लव रौनियार , अखिल असम भोजपुरी परिषद, बिश्वनाथ जिला समिति के कार्यकता मौजूद थे।







