खेलमथुरा

शतरंज की मंडलीय प्रतियोगिता में सुभाष इंटर कॉलेज ने फहराया परचम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। फिरोजाबाद में शतरंज की मंडलीय प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें मथुरा जनपद से 24 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें सुभाष इंटर कॉलेज के शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में छह बच्चों ने प्रतिभाग किया। सुभाष इंटर कॉलेज के 6 बच्चों में से पांच बच्चों- माधव चतुर्वेदी, सागर रावत, बादल, प्रियांशी कुमारी एवं किंजल ने प्रथम स्थान हासिल कर एवं प्रदेश के लिए क्वालीफाई कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। मथुरा जनपद ने ओवरऑल बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर मंडल में अपना परचम लहराया।मथुरा जनपद की टीम का नेतृत्व शिवकुमार सिंह ,रवि प्रकाश जी, प्रदीप चतुर्वेदी जी एवं श्रीमती श्वेता जी ने किया। सुभाष इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर मनवीर सिंह एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने इन बच्चों को और खेल टीम को तथा कोच प्रदीप चतुर्वेदी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button