पाकुड़

झामुमो स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने को लेकर महेशपुर में बैठक, जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने दिया दिशा-निर्देश

A meeting was held in Maheshpur to make the JMM Foundation Day historic, District President Azizul Islam gave directions.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
महेशपुर, पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम मंगलवार शाम झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर पहुंचे, जहाँ प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में आयोजित झामुमो स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना रहा। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि महेशपुर प्रखंड की प्रत्येक पंचायत से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को दुमका पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाएं ताकि गांधी मैदान में महेशपुर प्रखंड की मजबूत और प्रभावी उपस्थिति दर्ज हो सके। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए पार्टी की ओर से वाहनों की समुचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि स्थापना दिवस को लेकर पूरे महेशपुर प्रखंड में झामुमो का माहौल दिखना चाहिए। हर चौक-चौराहा और गली-मुहल्ला झामुमो के झंडों और बैनरों से सजा होना चाहिए। जिला अध्यक्ष ने कहा कि झंडा और बैनर केवल सजावट नहीं, बल्कि संगठन की मजबूती और जनता के बीच झामुमो की मौजूदगी का प्रतीक हैं। इस बार स्थापना दिवस पूरे जोश, जुनून और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
बैठक में जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रूहुल अमीन, हिरनपुर प्रखंड अध्यक्ष इशाहक अंसारी, प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक एवं मैईनुद्दीन अंसारी, प्रखंड कोषाध्यक्ष सुनील कुमार साहा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा बैठक में नसीम अहमद, मो. असद, पोल्टु शेख, मोताहार शेख, पप्पू अंसारी, जोशीमुद्दीन शेख, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन, अखलाकुर रहमान, निर्मल यादव, निरोज मड़ैया, मजिबुर रहमान, असादुल अंसारी, सेन्टु शेख, बोद्दीन शेख, तौसीफ इकबाल, डार्फी शेख, मोहर्रम शेख, डब्लू शेख, फुल्टन शेख, अब्दुल मालेख, रशीद अंसारी, रहीबुल शेख, कुर्बान शेख, नूर आलम शेख, रज्जाक शेख, मिलन शेख, असहब शेख सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button