
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर शहर के हिंण्डौन सड़क मार्ग स्थित यूको बैंक के पास एवं गुजरमल धर्मशाला सड़क मार्ग पर एक टेलीफोन का खम्बा पिछले काफी समय से बेहद खराब और जर्जर स्थिति में है। जहां यह है टेलीफोन का खम्बा नीचे से पूरी तरह से गल चुका और एक तरफ काफी झुक गया है। वहीं इसके ऊपर से गुजरने वाले बिजली के तारों ने इसको संभाले रखा है। वहीं यह सड़क एक मुख्य मार्ग है जहां से रोजाना स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और वाहनों का आवागमन होता है। वहीं तेज बारिश और हवा होने पर इस टेलीफोन के इस खम्भे के गिरने का खतरा और भी बढ़ जाता है। वहीं स्थानीय लोगो ने जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस टेलीफोन के खम्भे को जल्द से जल्द बदलवाने या ठीक करवाने की मांग की है, ताकि किसी सम्भावित दुर्घटना को टला जा सके।


