पाकुड़

पाकुड़ में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु यातायात कोषांग का उद्घाटन

Inauguration of Traffic Cell to strengthen traffic system in Pakur

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिलान्तर्गत यातायात व्यवस्था को और बेहतर एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से बुधवार को निधि द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक पाकुड़ द्वारा यातायात कोषांग, पाकुड़ का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस कोषांग के संचालन से शहर में ट्रैफिक प्रबंधन और अधिक प्रभावी होगा तथा आम जनता को सुगम यातायात व्यवस्था का लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि नई व्यवस्था के माध्यम से ट्रैफिक नियमों के पालन को सख्ती से लागू किया जायेगा और सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जागरूकता अभियान भी चलाए जायेंगे। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे जाम की समस्या तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी आयेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button