ललितपुर

शौर्य और वीरता के महानायक थे मर्दन सिंह जूदेव : पवन राजा बुन्देला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में तालबेहट नरेश महाराजा मर्दन सिंह जूदेव की जन्म जयंती पर विविध कार्यक्रम हुए। मऊ गड़ी तालबेहट स्थित  में मुख्यातिथि पवन राजा बुन्देला ने कहा कि हम सभी जनपदवासियों को गर्व होना चाहिए कि हमारे पूर्वज मर्दन सिंह जूदेव ने 18 57 की क्रांति में अपने शौर्य एवं पराक्रम से अंग्रेजो को धूल चटाई थी। ऐसे महानायक का हम जन्मदिन मना रहे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चन्द्रभान सिंह बुन्देला ने कहा कि कि तालबेहट बानपुर एवं चंदेरी रियासत के महाराज की गौरवगाथा किसी से छुपी नही है। इन्होंने महारानी लक्ष्मीबाईजी के साथ अंग्रेजो से लड़े, इन्होंने अधीनता स्वीकार नही की थी। जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि स्वतन्त्रता संग्राम में हमारे जिले के अनेक वीरो ने अपनी वीरता के बल पर अग्रेजो से लड़े। इस दौरान कृपाल सिंह पूर्व प्रधान, जंडेल सिंह, भूपेंद्र सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, देवेंद्र सिंह, शिरोमणि सिंह, अभिमन्यु सिंह, जयहिंद सिंह एड., चन्द्रपाल सिंह परमार, राजकुमार सिंह, पुष्पेंद्र सिंह बुन्देला, महेंद्र सिंह परिहार, विजय सिंह बुन्देला, विशाल सिंह, राजेन्द्र सिंह परमार, राहुल राजा, योगेंद्र सिंह चौहान, लोकेश सिंह परमार, मुज्जु राजा, बंटी राजा, अजय राजा, रुद्र राजा परमार, सतेंद्रसिंह, गोलू राजा, रंजीत सिंह बुन्देला, जितेंद्र सिंह, जीतू राजा आदि उपस्थित रहे। संचालन शिरोमणि सिंह बुन्देला ने व आभार उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र राजा परमार ने जताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button