ललितपुर

असम में गूंजी बुंदेलखंड की धमक

राज्यपाल ने सराही मोहिनी ग्रुप ललितपुर की कला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। पूर्वोत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी गुवाहाटी के पंजाबाड़ी स्थित एन.ई.जेड.सी.सी. शिल्पग्राम में आयोजित शिल्पग्राम महोत्सव 2026 में भारत की विविध संस्कृतियों का अद्भुत संगम देखने को मिला। एक भारत श्रेष्ठ भारत के विजन को साकार करते हुए आयोजित भव्य कार्यक्रम कलर्स ऑफ इंडिया में ललितपुर के मोहिनी ग्रुप ने बुंदेली संस्कृति की ऐसी शानदार प्रस्तुति दी कि दर्शक दीर्घा में मौजूद गणमान्य अतिथि भी झूम उठे। महामहिम राज्यपाल ने बढ़ाया। कलाकारों का उत्साह कार्यक्रम में मणिपुर एवं नागालैंड के अजय कुमार भल्ला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। राज्यपाल ने पूरी प्रस्तुति का आनंद, भारत की एकता को दर्शाते इन सांस्कृतिक रंगों की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने ललितपुर के मोहिनी ग्रुप सहित अन्य कलाकारों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने कहा कि बुंदेलखंड की माटी की यह कला और ऊर्जा राष्ट्रीय एकता की प्रतीक है।
बुंदेली लोक नृत्य और गीतों ने बांधा समां
ललितपुर से आए मोहिनी ग्रुप के कलाकारों ने बुंदेलखंड के पारंपरिक लोक नृत्यों व लोकगीतों की जीवंत प्रस्तुति दी। रंग-बिरंगी बुंदेली वेशभूषा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जब कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, तो पूरा शिल्पग्राम परिसर तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। इस प्रस्तुति ने उत्तर प्रदेश की समृद्ध लोक विरासत को पूर्वोत्तर के मंच पर गर्व के साथ स्थापित किया।
कुशल निर्देशन और भव्य आयोजन
इस वृहद कोरियोग्राफिक प्रस्तुति का निर्देशन संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता और एन.ई.जेड.सी.सी. दीमापुर निदेशक डा.प्रसन्न गोगोई ने किया। कार्यक्रम में शास्त्रीय, लोक और जनजातीय नृत्यों को एक सूत्र में पिरोया गया था। मोहिनी ग्रुप के जितेंद्र कुमार की अगुवाई में इन कलाकारों ने 18 से 20 जनवरी 2026 तक गुवाहाटी में रहकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें मोहिनी, रितिका, दीपिका, स्वाति, स्मृति, कशिश, करन, जीवन, बलराम आदि कलाकार शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button