
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद के अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में विजयदशमी के दिन एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 14 वर्षीय बाल अपचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, घटना विजयदशमी के दिन की है जब बच्ची घर पर अकेली थी। उसी गांव के रहने वाले 14 वर्षीय बाल अपचारी ने बच्ची को अकेला पाकर इस वारदात को अंजाम दिया। बच्ची ने बाद में अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया।पीड़ित बच्ची के परिजनों की तहरीर के आधार पर अमरोहा देहात थाना पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


