प्रतिदिन लगने वाले जाम से शहरवासी हो रहे परेशान

खैरथल शहर में जाम की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है. नगरपरिषद व जिला प्रशासन की तमाम कोशिशों, बार-बार चलाए गये अभियान और सख्त निर्देशों के बावजूद भी शहर की सड़कों से अतिक्रमण हट नहीं पा रहा है. पूरे शहर में दुकानदारों व ठेलेवालों का कब्जा इस कदर फैल गया है कि चौड़ी-चौड़ी सड़कें अब संकरी गलियों में तब्दील होती जा रही है. नतीज शहरवासी हर दिन घंटों तक जाम की समस्या से जूझने को मजबूर हो गये हैं. शहर के किशनगढ रोड,रेलवे फाटक,सिनेमा रोड ,मातोर रोड पर हमेशा जाम की समस्या से घिरा रहता है. कारण चौड़ी चौड़ी सड़क पर अतिक्रमण, अतिक्रमण का आलम इस सड़क पर सबसे भयावह है. इन सड़कों पर दुकानदार अपनी सीमा लांघ कर नाले पर बने स्लैब, डिवाइडर और फुटपाथ तक पर दुकानें सजा लेते हैं. सब्जी विक्रेता और ठेला चालक तो सड़क के बीचों-बीच तक कब्जा जमा लेते है. लोग मनमाने तरीके के सड़क पर चौपहिया वाहन पार्क कर देते है मुख्य सड़क पर बिना पार्किग के चल रहे बैंको के कारण भी आधी सड़क पर बैंक ग्राहकों के वाहन खड़े रहते है जिससे वाहनों और पैदल चलने वालों दोनों के लिए रास्ता बेहद तंग हो जाता है. नगरपरिषद व जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर सड़क पर जाम की समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है. इन अभियानों के दौरान कुछ दिन के लिए सड़कें साफ और चौड़ी नजर आने लगती हैं. लेकिन यह राहत कुछ दिनों के लिए ही होती है. दो-तीन दिन बाद ही फिर वही पुरानी स्थिति लौट आती है. दुकानदार फिर से अपनी दुकानें सड़क तक बढ़ा देते हैं. परिषद प्रशासन के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जाती हैं. शहरवासी कहना है कि सड़कों को उनकी वास्तविक नाप तक चौड़ी की जाये जब तक स्थायी अतिक्रमण नही हटाया जाएगा जाम से शहर को मुक्ति मिलने वाली नही शहर मे दुर्घटना भी इस कारण बढ रही है शनिवार को मातोर रोड पर शादी मे मोटर साइकिल से जा रहे दम्पत्ति को पीछे से एक बुलेरो ने ठोक दिया गनीमत रही महिला को हल्की चोट आई ऐसी घटनाओं का कारण भी स्थायी अस्थायी अतिक्रमण ही है

