बेतुल

बैतूल मुलताई में सट्टा की अवैध गतिविधियों का आरोप, महिला ने एसपी से की शिकायत 

सट्टा खिलाने वालों पर मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप

आमला के चार लोगों पर आरोप, नामजद की शिकायत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। मुलताई में सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों का मामला सामने आया है, जहां एक सिलाई सेंटर संचालिका ने कुछ लोगों पर सट्टा खिलाने और झूठी शिकायतों के जरिए परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
तिलक वार्ड मुलताई निवासी फरियादी महिला आंचल उदासी ने एसपी को शिकायत आवेदन देकर झूठी शिकायतों और मानसिक प्रताड़ना से निजात दिलाने की मांग की है। शिकायतकर्ता महिला ने आवेदन में बताया कि सट्टा चलाने वाले सुरेश, योगेश, अमित और पवन निवासी आमला तथा उनके कुछ रिश्तेदारों द्वारा उनके पति प्रमोद उर्फ पिंटू उदासी के खिलाफ लगातार झूठी शिकायतें की जा रही हैं। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस को उनके घर भेजकर अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।
आवेदिका ने बताया कि वह एक निर्धन महिला है और सिलाई सेंटर व रजाई-गद्दे का कार्य कर अपने परिवार की आजीविका चलाती है। उनके पति प्रमोद उर्फ पिंटू उदासी इस कार्य में सहयोग करते हैं, लेकिन बार-बार पुलिस की दबिश और पूछताछ से उनका व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इससे दोनों पति-पत्नी मानसिक तनाव में हैं।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि सट्टा खिलाने वाले लोग उन्हें जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकियां दे रहे हैं। आंचल उदासी ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उनका परिवार भयमुक्त होकर जीवन यापन कर सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button