बरेली
कांग्रेस कमेटी द्वारा ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से बाकरगंज ईदगाह में ईद मिलन कार्यक्रम के तहत एक कैंप लगाया गया, जहां कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कार्यक्रम के बारे में बताया , कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर दिनेश दद्दा ने कहा कि ईद का यह पावन पर्व हमें आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देता है। कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है जहां विभिन्न धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों को मिलजुल कर मनाते हैं।
डॉ. मेहंदी हसन ने अपने संबोधन में कहा कि ईद का त्योहार हमें शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर उल्फत कठेरिया, इं. जीशान अली खान, डॉ. सरताज हुसैन, सैयद सफदर अली बुखारी, नरेश कुमार शर्मा, संजीव अग्रवाल, नजमी जोया खान एवं पाकीजा खान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।



