बेतुल

बैतूल पोलियो पिलाया, उपहार में गिफ्ट पाया

गुब्बारे, चॉकलेट, गिफ्ट पाकर खुश हुए बच्चे

दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2025 रविवार, 12 अक्टूबर को शुरू हुआ है और यह अभियान 14 अक्टूबर तक चलेगा। इस तीन दिवसीय अभियान का उद्देश्य 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की दो बूंदें पिलाकर उन्हें पोलियो से बचाना है। इसी उद्देश्य से मां शारदा सहायता समिति बैतूल और ताप्ती आनंद क्लब द्वारा रामनगर के आंगनवाड़ी केंद्र में अभिनव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संस्था के शैलेंद्र बिहारिया ने बताया कि कार्यक्रम में शारदा समिति के अध्यक्ष पिंकी भाटिया, कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु सोनी, कोषाध्यक्ष महेंद्र मालवीय, संरक्षक मनोज तिवारी, सतेंद्र नागले, समाजसेवी गोरेलाल मालवीय, महेश पुंडे, नितेश मालवीय, शैलेंद्र बिहारिया तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती ज्योति पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।
कार्यक्रम में पोलियो की दवा पिलाकर उपहार में गिफ्ट के साथ चॉकलेट और गुब्बारे भी बांटे गए। उपहार की खबर लगते ही 5 मिनट में आधा सैकड़ा बच्चे दवा पीने एकत्र हो गए और खुशी-खुशी दवाई पी।
इस अवसर पर पिंकी भाटिया और हिमांशु सोनी ने कहा कि मां शारदा सहायता समिति की पोलियो पिलाओ, इनाम पाओ योजना बच्चों के साथ पालकों को भी आकर्षित कर रही है। इस अवसर पर शैलेंद्र बिहारिया और महेंद्र मालवीय ने कहा कि दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार- इस वाक्य को धारण कर हमें पोलियो की बीमारी को जड़ से खत्म करना है।
उन्होंने बताया कि शारदा समिति द्वारा लगातार 6 से अधिक वर्षों से पोलियो की दवा पिलाओ, इनाम पाओ योजना चलाई जा रही है, जिसके सार्थक परिणाम सामने आए हैं। बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उन्होंने कहा कि उनका स्वस्थ रहना और उन्हें संपूर्ण आहार देना हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम में पोलियो गीत के माध्यम से भी सभी को पोलियो पिलाने के लिए प्रेरित किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button