साहेबगंज

बरहरवा में रुका नाला निर्माण कार्य फिर शुरू होगा, पहाड़ी बाबा चौक से रेलवे लाइन तक बनेगा नया नाला

The stalled drain construction work in Barharwa will resume, a new drain will be constructed from Pahadi Baba Chowk to the railway line.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज बरहरवा नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या03स्थित राजमहल रोड में पहाड़ी बाबा चौक स्थित मस्जिद से रेलवे लाइन की ओर जाने वाले नाले के नवनिर्माण कार्य को एक बार फिर से शुरू करने की तैयारी कर ली गई है।बताया गया कि इस नाला निर्माण कार्य की स्वीकृति कई महीने पहले ही मिल चुकी थी,लेकिन कुछ तकनीकी एवं स्थानीय कारणों से कार्य बीच में ही बाधित हो गया था।इस समस्या को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, विभागीय कनीय अभियंताओं,वार्ड पार्षदों एवं स्थानीय वार्डवासियों द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य में आ रही सभी समस्याओं की पहचान कर उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संवेदक को जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पुनःशुरू कर निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने को कहा गया। मौके पर मौजूद संवेदक ने आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही नाले के निर्माण कार्य को फिर से शुरू कर उसे सही ढंग से पूर्ण करेंगे और इसकी सूचना सभी को देंगे।इस अवसर पर स्पेशल डिवीजन के कनीय अभियंता एजाज,रामाशंकर,महेश उरांव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रणजीत टुडू, प्रखंड महासचिव निताय सरकार, वार्ड पार्षद अमित भारती,प्रदीप दास,शिवमुनी भगत,सुमित गुप्ता, मनोज घोष सहित कई वार्डवासी उपस्थित रहे।स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि नाले का निर्माण पूरा होने से जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन भी सुगम हो सकेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button