अमरोहा

घर लौट रहे मजदूर को दबंगों ने लाठी डंडों से पीट कर किया घायल पीड़ित ने दी तहरीर। 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा हसनपुर नगर निवासी एक मजदूर को दबंगों ने रास्ते में रोकर गाली गलौज करनी शुरू कर दी, विरोध करने पर मजदूर को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया घायल कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने तहरीर लेकर घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया और जांच में जुट गई।नगर के मोहल्ला लाल बाग ऊंचा निवासी उमर दराज पुत्र कलुआ मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है, वह सोमवार की शाम मजदूरी करके नगर को आ रहा था,  काला खेड़ा के निकट आरोपी दबंगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ गाली गलौज करने लगे, मजदूर द्वारा इसका विरोध किया गया तो दबंगों उसे लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया, जिससे मजदूर को काफी गंभीर चोटे आई हैं। घायल उम्र दराज कोतवाली पहुंचा और दबंगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की, पुलिस ने घायल से तहरीर लेकर उसे उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया,वही पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button