जालौन
आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान ने घर के समीप पेड़ पर फांसी पर झूला
मृतक किसान के बाद महज दो बीघा जमीन बतायी जा रही

परिवार का खर्च चलाने के लिये चारों बेटे बाहर रहकर कार्य
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कदौरा (जालौन)। थाना क्षेत्र के ग्राम शहादतपुर में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक किसान ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान के पास मात्र दो बीघा जमीन थी और वह परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी भी करता था।
जानकारी के अनुसार किसान करन पाल सिंह (52वर्ष) ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना देर रात की है, जब किसान ने अपने घर के पास लगे पेड़ पर रस्सी का फंदा डालकर जीवन समाप्त कर लिया। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी होने पर चीख मच गई। मृतक पिछले काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में था। मृतक के परिवार में पत्नी शकुंतला चार पुत्र रामखिलावन (30), रवि (28), अवधेश (26), अशोक (24) तथा एक बेटी सीता (12 वर्ष) हैं। चारों बेटे बाहर रहके मजदूरी करते हैं, पत्नी और बेटी के बाथ मृतक घर रहता था। फांसी की सूचना मिलते ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि फांसी की सूचना प्राप्त हुई थी, मौके पर पहुंचकर फारेंसिक टीम ने जांच की है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


