अमरोहा

अमरोहा में नवविवाहिता की मौत

4 महीने की प्रेग्नेंट थी, मारपीट के बाद पेट दर्द हुआ, इलाज के दौरान गई जान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद में एक नवविवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। विवाहिता चार माह की गर्भवती थी और मारपीट के बाद पेट में तेज दर्द होने से उसकी जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
यह घटना अमरोहा जिले के रजबपुर थाना क्षेत्र की है। दुर्गूपुर गांव निवासी सरदार सिंह ने बताया कि उन्होंने सात माह पहले अपनी बेटी शिवानी की शादी सम्भल जिले के भदरौला गांव निवासी राजकुमार के साथ की थी। उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था और जल्द ही पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा।
पिता के अनुसार, दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। बीती रविवार रात ससुराल पक्ष ने शिवानी के साथ फिर मारपीट की, जिससे उसके पेट में तेज दर्द उठा। वह चार माह की गर्भवती थी। रात में ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।सोमवार को पीड़ित पिता ने रजबपुर पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button