अमरोहा

सौतेले बेटे ने पिता की चाकू से गोदकर की हत्या

अमरोहा में पारिवारिक विवाद के बाद वारदात को दिया अंजाम, आरोपी हिरासत में

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सौतेले बेटे ने अपने पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। यह घटना माया धर्म कांटे के पास हुई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय जावेद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहम्मद अहमद ने पिता जावेद के गले में चाकू मारकर हत्या की। सूचना मिलते ही सीओ सिटी शक्ति सिंह और कोतवाल पंकज तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद अहमद के पिता सलीम की मृत्यु के बाद उसकी मां ने जावेद से दूसरी शादी की थी। जावेद अक्सर मोहम्मद अहमद के साथ मारपीट करता था, जिसके चलते दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। यही रंजिश हत्या का मुख्य कारण बनी। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपी हिरासत में है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button