गोड्डा

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने तत्काल सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने का दिया निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
गोड्डा। महागाथा नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार संध्या करीब चार बजे सफाई कार्य शुरू किया गया। नगर क्षेत्र में जगह-जगह फैले कचरे की सूचना मिलते ही ग्रामीण विकास मंत्री सह- महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने नगर पंचायत को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार व सिटी मैनेजर रोहित गुप्ता के निर्देशानुसार कचरे की डंपिंग की जगह का समस्या का हल करते हुए नगर पंचायत की टीम सफाई अभियान में जुट गई। दोनों अधिकारी सहित कनीय अभियंता, साफ सफाई कर्मियों के पर्यवेक्षक व पूरी टीम बसुआ चौक पहुंचे। कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार ने सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से डंपिंग स्थल की समस्या के कारण नियमित कचरा उठाव प्रभावित था। नगर पंचायत की ओर से बताया गया कि अब प्रतिदिन नियमित रूप से कचरा उठाव सुनिश्चित किया जायेगा। मौके पर मंत्री प्रतिनिधि विपिन बिहारी सिंह मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button