गोड्डा
वार्ड नंबर 12 के निवर्तमान वार्ड पार्षद ने सफाई कर्मियों में बांटा बस्त्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। दीपावली दीपों का त्यौहार है। जो रौशन का प्रतीक है। ऐसे में इस पर्व में गरीबों की जिंदगी में थोड़ी रौशनी डालने का काम नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 के निवर्तमान वार्ड पार्षद धर्मैंद्र हाजरा ने पत्नी किरण देवी के साथ किया है। उन्होंने बताया कि दीपावली के अवसर पर उनके वार्ड में सफाई करने वाले कर्मियों को वस्त्र देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जब से वह वार्ड पार्षद बने हैं, तब से सफाई कर्मियों के बीच दीपावली के मौके पर वस्त्र वितरण करते आ रहे हैं। यह भी बताया कि दीपावली के बाद बड़े ही आस्था का महापर्व महाछठ पूजा आने जा रहा है। छठ पूजा पर्व में उनकी ओर से छठ व्रतियों को साड़ी का वितरण किया जाएगा।




