खैरथल
जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन को लेकर शिक्षक संघ की हुई बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा: राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ जिला खैरथल तिजारा की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष नरेश कुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया। संगठन के जिला प्रवक्ता राधेश्याम जोशी ने बताया कि बैठक में दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन मुंडावर ब्लॉक में दिनांक 26, 27 सितंबर 2025 को मोहन बाग मैरिज गार्डन श्योपुर चौक ,हरसोली रोड में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।बैठक में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तैयारी हेतु एवं व्यवस्थार्थ चर्चा की गई । इस अवसर पर प्रदेश मंत्री घमंडी लाल जाट ,जिला सभा अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, राजेंद्र यादव ,जिला संरक्षक रामनिवास यादव ,जिला मंत्री राजकुमार यादव ,जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ,मुंडावर ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश यादव, सभा अध्यक्ष नवीन यादव, ब्लॉक मंत्री महेंद्र चौधरी, कोटकासिम ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार सामरिया, सदस्य मनोज चौधरी, तिजारा ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल यादव, संगठन मंत्री सतपाल चौधरी, किशनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष खेमचंद यादव, मार्गदर्शक विनय भड़ाना आदि उपस्थित रहे।


