गोड्डा

शहरी जलापूर्ति योजना अंतर्गत लोगों को मिलने वाले स्वच्छ जल की जगह मिल रहा दूषित जल 

नगर वासियों को शीघ्र उपलब्ध कराई जाए स्वच्छ जल - सौरभ परासर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : नगर परिषद क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से जलापूर्ति की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। शहर के सभी वार्डों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। मटमैला और बदबूदार पानी जिसे पीना तो दूर, घरेलू उपयोग के लायक भी नहीं माना जा सकता। इस स्थिति ने आमजन को पीने, नहाने और अन्य कार्यों के लिए वैकल्पिक साधनों पर निर्भर कर दिया है। वहीं नगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ परासर ने नगर परिषद से इस विषय पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने बताया कि लगातार गंदे पानी की आपूर्ति से जनस्वास्थ्य पर गहरा खतरा मंडरा रहा है, विशेषकर बरसात के मौसम में संक्रमण फैलने की आशंका और भी अधिक है। सौरभ परासर ने कहा कि “यह केवल जल समस्या नहीं, बल्कि यह नागरिकों के जीवन से जुड़ा मामला है। नगर परिषद को तत्काल जल शोधन संयंत्र, पाइपलाइन और वितरण व्यवस्था की जांच कर, दोष सुधार करना चाहिए। साथ ही सभी वार्डों में जल गुणवत्ता की नियमित निगरानी अनिवार्य की जानी चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button