सरस्वती बाल मंदिर में चले कार्यक्रम में दूरबीन से खगोलीय पिंडों
चंद्रमा और ग्रहों को देखकर हुए रोमांचित हुए छात्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ । मोदीनगर मार्ग पर स्थित सरस्वती बाल मंदिर में छात्रों के लिए एक खास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का मकसद विद्यार्थियों को खगोलीय घटनाओं और अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी देना था। इसमें कक्षा 11वीं और 12वीं के विज्ञान वर्ग के छात्रों ने दूरबीन से चंद्रमा, तारों और दूसरे खगोलीय पिंडों को देखा ।
सरस्वती बाल मंदिर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि छात्रों ने दूरबीन से चंद्रमा की सतह को करीब से देखा। चंद्रमा पर मौजूद कॉपरनिकस और केपलर क्रेटर देखकर वे बहुत खुश हुए। यह उनके लिए एक नया अनुभव था।
इस कार्यक्रम का मकसद छात्रों में वैज्ञानिक सोच बढ़ाना और किताबी ज्ञान को प्रैक्टिकल अनुभव से जोड़ना था । इस गतिविधि से छात्रों में खगोल विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ी और उन्हें अंतरिक्ष से जुड़े विषयों को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिला हैं।



